बबलू चला वोट डालने: क्या वह सच में लोकतंत्र को समझता है? | Bablu Goes to Vote: Does He Really Understand Democracy?


भाईसाहब! आज लोकतंत्र का पर्व है… 🇮🇳
और बबलू पहली बार वोट डालने जा रहा है।
उसे लग रहा है कि आज वह देश बदलने निकला है।

अब बबलू अपने मोहल्ले के मतदान केंद्र की ओर बढ़ रहा है।
उसके चेहरे पर उत्साह है… और मन में एक अजीब सा गर्व।

रास्ते में उसे उसके क्षेत्र के एक पत्रकार महोदय मिल जाते हैं।

पत्रकार मुस्कुराकर पूछते हैं --
“तुम्हारे इलाके की सबसे बड़ी समस्याएं क्या हैं?”

बबलू बिना सोचे बोलना शुरू करता है --
“पानी की किल्लत है… नालियां रुकी हुई हैं… जगह-जगह जलभराव है… सड़कें भी टूटी हुई हैं…”

पत्रकार फिर पूछते हैं --
“तो तुम किस पार्टी को वोट दोगे?”

बबलू तुरंत जवाब देता है --
“बवंडर पार्टी को।”

पत्रकार फिर पूछते हैं --
“क्यों? बवंडर पार्टी ही क्यों?”

बबलू सहज होकर कहता है --
“हम तो हमेशा से उसी को वोट देते आए हैं…
पापा भी उसी को देते हैं,
भैया, बहन, मम्मी, चाचा-चाची…
मेरे दादाजी और दादी भी इसी पार्टी को वोट देते आए हैं…
और हमारे पड़ोसी भी सालों से इसी को वोट डालते आ रहे हैं।
हमारा पूरा माहौल ही ऐसा है।”

पत्रकार कुछ देर चुप रहते हैं, फिर गंभीर होकर पूछते हैं --
“क्या तुमने स्कूल में लोकतंत्र के बारे में पढ़ा है?”

बबलू आत्मविश्वास से जवाब देता है --
“हां, बिल्कुल पढ़ा है…
लोकतंत्र मतलब -- लोगों का, लोगों के द्वारा, लोगों के लिए तंत्र।”

पत्रकार हल्की मुस्कान के साथ अगला सवाल पूछते हैं --
“तो क्या तुम्हें अपने वोट की कीमत नहीं पता?
तुम किसे वोट दोगे, ये तुम खुद तय नहीं करते?”

बबलू अचानक चुप हो जाता है… 🤔

उसके चेहरे का आत्मविश्वास अब सोच में बदल चुका था।

कुछ पल बाद वह धीरे से कहता है --
“हमारा परिवार, पड़ोसी… सब सालों से बवंडर पार्टी को ही वोट देते आए हैं।
लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि वोट की इतनी बड़ी कीमत होती है…
और इसे सोच-समझकर डालना चाहिए।”

अब बबलू के कदम धीरे हो गए थे…
लेकिन सोच पहले से ज्यादा साफ हो चुकी थी।

वह बिना कुछ कहे मतदान केंद्र की ओर बढ़ जाता है…

इस बार --
वह सिर्फ एक परंपरा निभाने नहीं जा रहा था,
बल्कि अपने अधिकार और जिम्मेदारी को समझने जा रहा था।

और फिर…
वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए
सोच-समझकर अपना वोट डालता है।

आज बबलू ने सिर्फ वोट नहीं डाला…
बल्कि वास्तव में लोकतंत्र को समझा…
और अपने वोट की असली कीमत को पहचाना।

लेकिन सवाल यह है --
क्या हमारे आसपास के ‘बबलू’ भी अपने वोट की असली कीमत समझते हैं? 🤔

Comments

Popular posts from this blog

आदि शंकराचार्य: हिन्दू धर्म के मसीहा | Adi Shankaracharya: The Great Philosopher of Hinduism

क्या खेतड़ी (झुंझुनू) के महाराजा के बिना स्वामी विवेकानंद को दुनिया जान पाती? | Would the World Have Known Swami Vivekananda Without the Maharaja of Khetri (Jhunjhunu)

फतेहपुर के दानवीर सेठ सोहनलाल दूगड़: जिन्हें दान किए बिना चैन नहीं मिलता था। | The Philanthropist Seth Sohanlal Dugar of Fatehpur: A Man Who Found No Peace Without Giving