सुकराती पद्धति: प्रश्नों के माध्यम से सत्य की खोज | Socratic Method: The Search for Truth Through Questions

Socrates
Photo: Socrates with his Deciples

सुकराती पद्धति (Socratic Method) क्या है?

सुकराती पद्धति, जिसका नाम प्राचीन यूनानी दार्शनिक सुकरात (Socrates) के नाम पर रखा गया है, एक ऐसी विधि है जिसमें प्रश्नों के माध्यम से विचारों की पड़ताल की जाती है और सत्य तक पहुँचने का प्रयास किया जाता है।
सुकरात, जो 469 ईसा पूर्व से 399 ईसा पूर्व के बीच जीवित रहे, इस पद्धति का उपयोग जीवन, नैतिकता और ज्ञान जैसे गहन विषयों पर चर्चा करने के लिए करते थे।

यह कैसे काम करती है?

इस पद्धति में किसी एक विचार या विषय पर चर्चा शुरू की जाती है, जिसमें एक व्यक्ति लगातार दूसरे व्यक्ति से प्रश्न पूछता रहता है, जब तक कि किसी निष्कर्ष तक न पहुँचा जाए।

एक उदाहरण

मान लीजिए चर्चा का विषय “न्याय (Justice)” है।
ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति प्रश्न पूछता है:
“न्याय क्या है?”
दूसरा व्यक्ति इसका उत्तर अपनी समझ के अनुसार देता है। इसके बाद पहला व्यक्ति उस उत्तर पर फिर से प्रश्न उठाता है। यह प्रश्न-उत्तर की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है, जब तक कि “न्याय” की एक बेहतर और स्पष्ट परिभाषा सामने न आ जाए।

सुकरात का प्रभाव

सुकरात ने अपनी दार्शनिक विचारधारा के माध्यम से यूनान के युवाओं को गहराई से प्रभावित किया। वे अपने विचारों और शिक्षाओं का प्रसार मुख्यतः मौखिक रूप से करते थे और उन्होंने अपने जीवन में स्वयं कुछ भी लिखित रूप में नहीं लिखा।

प्लेटो का योगदान

सुकरात के बारे में उपलब्ध अधिकांश जानकारी उनके प्रसिद्ध शिष्य प्लेटो (Plato) द्वारा लिखी गई पुस्तकों से प्राप्त होती है।
“दि रिपब्लिक (The Republic)”, जो सुकरात के विचारों पर आधारित एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, प्लेटो द्वारा ही लिखा गया है।


जरूर पढ़ें 👇 

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर के दानवीर सेठ सोहनलाल दूगड़: जिन्हें दान किए बिना चैन नहीं मिलता था। | The Philanthropist Seth Sohanlal Dugar of Fatehpur: A Man Who Found No Peace Without Giving

कभी दुनिया का अजूबा थी... आज बदहाली का शिकार है: फतेहपुर शेखावाटी की 'नवाब अलफ खां की बावड़ी'

गुजरात में सोहन चिड़िया का ‘VIP’ चूज़ा: सुरक्षा में 50 अधिकारी और कर्मचारी तैनात